मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है निबंध इतिहास 2022 शायरी | Labour Day Date, Essay, history, theme, Shayari In Hindi

मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है निबंध इतिहास 2022 शायरी | Labour Day Date, Essay, history, theme, Shayari In Hindi

Best way of Learning



मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है 

हर साल 1 मई को देश-दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल एक मई का दिन इनको समर्पित होता है। जिसे लेबर डे, श्रमिक दिवस, मजदूर दिवस, मई डे के नाम से जाना जाता है। मजदूर दिवस का दिन ना केवल श्रमिकों को सम्मान देने के लिए होता है बल्कि इस दिन मजदूरों के हक के प्रति आवाज भी उठाई जाती है। जिससे कि उन्हें समान अधिकार मिल सके।

 

मजदूर दिवस का इतिहास (Labour Day History in hindi)–


❣️💕1 मई 1886 को अमेरिका में आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सड़कों पर आ गए थे और वो अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने लगे। इस तरह के आंदोलन का कारण था काम के घंटे क्योंकि मजदूरों से दिन के 15-15 घंटे काम लिया जाता था। आंदोलन के बीच में मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी और कई मजदूरों की जान चली गई। वहीं 100 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। इस आंदोलन के तीन साल बाद 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई। जिसमे तय हुआ कि हर मजदूर से केवल दिन के 8 घंटे ही काम लिया जाएगा। 


भारत में मजदूर दिवस समारोह (Labour Day Celebration)–


💕💕अमेरिका में भले ही 1 मई 1889 को मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव आ गया हो। लेकिन भारत में ये आया करीब 34 साल बाद। भारत में 1 मई 1923 को चेन्नई से मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत हुई। लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में ये फैसला किया गया। इस बैठक को कई सारे संगंठन और सोशल पार्टी का समर्थन मिला। जो मजदूरों पर हो रहे अत्याचारों और शोषण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इसका नेतृत्व कर रहे थे वामपंथी। 

Read more:- CUET Mock Test 2022: Subject Wise List | CUET NTA official mock test paper 


International Labour Day 2022 Theme in Hindi (अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की थीम)


इस बार की अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की थीम (world labour day theme 2022) इंग्लिश में – Act together to build a positive safety and health culture. और हिंदी में – सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति का निर्माण करने के लिए मिलकर कार्य करें।



अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर अनमोल विचार
>> International Labor Day Quotes in Hindi 2022 <<


पुरस्कार आपको नहीं भेजा जाएगा। आपको इसे जीतना होगा।”

राल्फ वाल्डो इमर्सन (Ralph Waldo Emerson)


“इनाम से पहले, परिश्रम करना चाहिए। आप फसल काटने से पहले पौधे लगाते हैं। खुशी पाने से पहले आप आंसू बहाते हैं।”

- राल्फ रैनसम (Ralph Ransom)


“कड़ी मेहनत के परिणाम के अलावा, कुछ भी कभी नहीं आता है, जो कि लायक है।”

बुकर टी. वाशिंगटन (Booker T. Washington)


“हमारा श्रम हमें तीन बड़ी बुराइयों से बचाता है – थकान, बुराई और अभाव।”

वोल्टेयर (Voltaire)


“कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।”

थॉमस ए एडिसन (Thomas A. Edison)



मजदूर दिवस पर शायरी (Labour Day Status / suvichar / Poem)


1. मैं मजदूर हूँ मजबूर नहीं यह कहने मैं मुझे शर्म नहीं

   अपने पसीने की खाता हूँ मैं मिट्टी को सोना बनाता हूँ


2. जिसके कंधो पर बोझ बढ़ा वो भारत माँ का बेटा कौन

    जिसने पसीने से भूमि को सींचा

     वो भारत माँ का बेटा कौन

     वह किसी का गुलाम नहीं

     अपने दम पर जीता हैं

     सफलता का एक कण ही सही


3.  लेकिन हैं अनमोल जो मजदूर कहलाता हैं..

     हर कोई यहाँ मजदूर हैं चाहे पहने सूट बूट या मैला

     मेहनत करके कमाता हैं

     कोई सैकड़ा कोई देहला

     हर कोई मजदूर ही कहलाता हैं

     चाहे अनपढ़ या पढ़ा लिखा


If you want to get UPSC related motivational post.

Post a Comment

0 Comments