विश्व कृषि-पर्यटन दिवस - 2021 (World Agri-Tourism Day - 2021)
✨हाल ही में 16 मई,2021 को विश्व कृषि-पर्यटन दिवस (World Agri-Tourism Day) मनाया गया है।
विश्व कृषि-पर्यटन दिवस (World Agri-Tourism Day)
✨विश्व कृषि-पर्यटन दिवस (World Agri-Tourism Day), हर वर्ष 16 मई को मनाया जाता है।
✨वर्ष 2021 में इस दिवस का विषय ‘कृषि पर्यटन के माध्यम से ग्रामीण महिला सतत् उद्यमिता के अवसर’( Rural Women Sustainable Entrepreneurship Opportunities through Agri Tourism) है|
✨16 मई, 2021 को देश भर में 14वें विश्व कृषि-पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
'कृषि पर्यटन' क्या है?
✨कृषि पर्यटन का आशय पर्यटन के उस रूप से है, जिसमें ग्रामीण संस्कृति को पर्यटक आकर्षण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
✨यह पारिस्थितिकी पर्यटन के समान ही होता है, यद्यपि इसमें प्राकृतिक परिदृश्य के बजाय सांस्कृतिक परिदृश्य को शामिल किया जाता है।
कृषि-पर्यटन में शहरी पर्यटक किसानों के घर में रहते हैं। अपने प्रवास के दौरान वे खेती की गतिविधियों, ट्रैक्टर की सवारी, बैलगाड़ी की सवारी में संलग्न होते हैं। इसके अलावा, वे लोक गीतों और नृत्यों का आनंद लेते हैं। वे ताजा कृषि उपज खरीदते हैं। बदले में, किसान पर्यटकों को आवास प्रदान करते हैं और उनके प्रवास के दौरान उनका मनोरंजन करते हैं।
कृषि पर्यटन' का उद्देश्य व लाभ
✨विश्व कृषि-पर्यटन दिवस का लक्ष्य कृषि और पर्यटन क्षेत्र को एकीकृत कर किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है।
✨विशेषज्ञों की मानें तो कृषि पर्यटन में कृषि आय बढ़ाने और एक गतिशील, विविध ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को प्रोत्साहित करने की महत्त्वपूर्ण क्षमता है।
कई विकसित देशों में कृषि पर्यटन, पर्यटन उद्योग का एक अभिन्न अंग बन गया है। इसे कृषि तथा संबद्ध व्यवसाय के मूल्यवर्द्धन के रूप में देखा जा सकता है, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों को ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं प्राकृतिक संसाधनों की बहु-क्रियाशील प्रकृति के इष्टतम लाभों का उपयोग करने में सक्षम बनाता है।
✨उल्लेखनीय है कि भारत में महाराष्ट्र राज्य कृषि पर्यटन को विकसित करने और बढ़ावा देने वाला अग्रणी राज्य है।
✨महाराष्ट्र में वर्ष 2005 में कृषि-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कृषि पर्यटन विकास निगम (ATDC) का गठन किया गया था।
2 Comments
This comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeleteThis comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeleteWelcome to EDUWALLA please give some wrong words for improving me.. please comment